Being Positive :)

“समझ से समाधान की ओर”

आज की दुनिया जिस तेज़ी से बदल रही है, वह हर सुबह हमारे मन में कई अनकहे प्रश्न और चिंताएँ छोड़ जाती है।
यह सभी चिंताएँ कई प्रकार – जीवनशैली से लेकर आर्थिक और सामाजिक दवाबों आदि के प्रकार की होती हैं।

जीवन की अधिकांश समस्याएँ शोर मचाकर नहीं आतीं।

वह धीरे-धीरे हमारे भीतर जगह बनाती हैं— हमारे विचारों में, निर्णयों में, और रोज़मर्रा की आदतों में व्यवधान पैदा करने लगती हैं। अवचेतन रूप से हमारे व्यवहार को प्रभावित करती हैं और जीवन को बोझिल बना देती हैं। जब तक हम समझते बूझते है हम चिंताओं आदि के दलदल में फंस चुके होते हैं और फिर लगता है की अब इस तरह की जिंदगी से कैसे निकलें? कैसे बेहतर करें अपने जीवन को? कैसे पॉजिटिव सोचने और जीवन बेटर करने की ओर अग्रसर हों |

जल्द आ रहा है हिंदी में COMING SOON…..

“Being Positive“, जैसे प्लेटफार्म को बनाते समय हमारा ध्यान इस बात पर खासतौर से रहा है कि समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से पहले

उन्हें गहराई से समझा जाना ज़रूरी है।

हमारा काम लोगों को रुककर सोचने, आत्म-मंथन करने,

सीखने और जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वस्थ और संतुलित रास्ते विकसित करने में मदद करना है।