
व्लॉग शीर्षक
एक ही घटना, दो अलग अनुभव – ऐसा क्यों होता है?
कभी आपने सोचा है—
एक ही घटना…
एक ही घर,
एक ही समय,
और फिर भी…
दो लोग उसे बिल्कुल अलग तरह से क्यों महसूस करते हैं?
किसी के लिए वो बस “एक बुरा दिन” था,और किसी के लिए वो ज़िंदगी भर के लिए एक बुरा सपना बन गया।
आज हम इसी सवाल को धीरे-धीरे समझेंगे।
मुख्य बात (Core Insight)
हम अकसर मान लेते हैं कि
जो हुआ वही ट्रॉमा है। लेकिन सच यह है:
ट्रॉमा वो नहीं जो हुआ,
ट्रॉमा वो है जो हमारे भीतर रह गया
कारण 1: हर इंसान का अंतर्मन अलग होता है
हम सब एक जैसे नहीं होते।
हमारा बचपन,हमारे रिश्ते,
हमारी सुरक्षा की भावना—
सब अलग होते हैं।
जो व्यक्ति पहले से सुरक्षित महसूस करता है, वो मुश्किल हालात से जल्दी उबर जाता है।
लेकिन जिसने पहले ही अकेलेपन, डर या अस्वीकृति को झेला हो—
उसके लिए वही घटना और गहरी चोट बन जाती है। उसके अंतर्मन मे भूत मे हुए बुरे अनुभवों के द्वारा
जिंदगी को लेकर बनी हुई बुरी छवियों को और भी गहराई से उकेर देती है
कारण 2: शरीर और दिमाग की प्रतिक्रिया अलग होती है
कुछ लोग खतरे में लड़ते हैं,
कुछ भागते हैं,
कुछ जम जाते हैं,
और कुछ खुद को छोटा कर लेते हैं—
सबको खुश रखने की कोशिश करते हैं।
ये सब प्रतिक्रियाएं है ,ये कोई कमजोरी नहीं है। ये हमारे नर्वस सिस्टम की
सर्वाइवल अथवा आपको बचाने की एक प्रतिक्रिया है।
कारण 3: समर्थन मिला या नहीं
घटना के बाद
अगर कोई कह देता है की —
“मैं हूँ, तुम अकेले नहीं हो”
तो दर्द को शब्द मिल जाते हैं।पॉसिबल है आपके आँसू छलक जाएं ,
लेकिन अगर जवाब मिला—
“इतना भी क्या हुआ?”
“भूल जाओ”
तो दर्द चुप हो जाता है…
और फिर शुरू होता है सिलसिला अंदर ही अंदर बढ़ने का।
यह दर्द मन ही मन आपको इतना खोखला कर देता है कि ,
धीमे-धीमे अपने को और अपनी फीलिंगस को खुद मे ही कैद कर लेते हो।
एक ज़रूरी समझ
इसलिए जब हम किसी से कहते हैं—
“तुम अब तक इससे बाहर क्यों नहीं आए?”
तो हम अनजाने में
उनके अनुभव को नकार देते हैं।
ट्रॉमा तुलना से नहीं समझा जा सकता।
हर इंसान की कहानी
उसके भीतर के संदर्भों से बनती है।
उन अनुभवों से बनती है जिनको वो बार बार जीता आया है।
तो फिर होना क्या चाहिए ?
अगर आप खुद को लेकर उलझन में हैं—
तो याद रखिए,
आपका दर्द वैध है
भले ही कोई और उसे न समझ पाए।
इसीलिए अपने को भावुकतापूर्वक सोचने एवं घटनाओं को,
अलग नजरिए से देखने को लेकर कभी दूसरों से अपने आप को कम नहीं अँकिए
समझिए की हर किसी के अंदर किसी घटना या चैलेंज को डील करने का,
समझने का, फ़ील करने का अलग अलग तरीका होता है
और सभी को उसकी रीस्पेक्ट करनी चाहिए
और अगर आप किसी और को समझना चाहते हैं—
तो समाधान से पहले
सुनना ज़रूरी है।
क्योंकि
हीलिंग तब शुरू होती है
जब किसी को साबित नहीं करना पड़ता
कि उसका दर्द दूसरे लोगों के मुकाबले काफी गहरा है।
एक बेटर फ्यूचर की ओर
एक ही घटना,
दो अलग अनुभव—
क्योंकि हम सब अलग-अलग अंदरूनी दुनिया लेकर चलते हैं।
स्वीकारिए की आप जैसा कोई नहीं, आपकी शख्सियत यूनीक है ।
अगर ये बात आपको छू गई हो,
तो शायद इसलिए
क्योंकि कहीं न कहीं
आपने भी खुद को
गलत समझा हुआ महसूस किया है। अलग होने का अहसास किया है ।
आप अकेले नहीं हैं।
और आपकी कहानी
सुनी जाने के लायक है।
आप हमारे “What’s Bothering You” पेज पर अपना मानसिक बोझ साझा कर सकते है,
या चाहें तो सीधे beingpositive74@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। हम हमेशा आपके
मानसिक बोझ को किसी पैमाने के बिना सुनने को तत्पर है
So, how are you feeling about our post? :)